26.5 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Business

Onion Rate: प्याज कीमतों में आई नरमी, लहसुन की आवक बढ़ी

Today Onion Price Update: देश में प्याज की कीमतों में आई नरमी के बाद आमजन ने राहत की सांस ली है। प्याज के दाम (onion rate) कम होने के बाद एक बार फिर रसोई का बैलेंस सामान्य हो गया है। आज प्याज की कीमतों की बात करें तो मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर में देवी अहिल्या मंडी में आज प्याज की आवक कम होने के बावजूद बाजार में 2 रुपए प्रति किलो के आसपास की नरमी रही। सामान्य भाव 30 से 40 रुपए किलो रहे, जबकि चुनिंदा माल 43 रुपए तक बिका। हल्की और कमजोर क्वालिटी की अधिक उपलब्धता से बाजार पर दबाव रहा। मंडी 2 अक्टूबर को भी खुली रहेगी।

8 हजार से 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल रहा लहसुन का कारोबार

देश के विभिन्न मंडियों में लहसुन की आवक बढ़ने से अधिकांश कारोबार 8000 से 12000 रुपए क्विंटल (garlic rate) के बीच हुआ। अच्छी क्वालिटी का माल 12300 रुपए तक बिका, जबकि सुपर वीआईपी और डबल बॉम्ब क्वालिटी 18000 रुपए तक पहुंची। मध्यम माल 6100 से 11000 और कमजोर मिश्रित माल करीब 5000 रुपए क्विंटल रहा। नया आलू बेस्ट 800 से 1000, एवरेज 600 से 700 गुल्ला 400 से 500 रुपए प्याज नया 4000 से 4400 पुराना 3500 से 3900 एवरेज 3000 से 3400 गोल्टा 2500 से 2900 लहसुन एक्स्ट्रा सुपर 15000 से 18000 देशी 13000 से 14000 एवरेज 8000 से 10000 बारीक 5000 से 7000 रुपए क्विंटल।

देखिए आज का मावा बाजार

आज मावा बाजार की बात करें तो इंदौर मंडी में मावा का भाव 360 रुपए प्रति किलो रहा। इसके अलावा उज्जैन मंडी में मावा का भाव 300 रुपए प्रति किलो और रतलाम मंडी मावा सफेद 290 रुपए प्रति किलो और पीला मावा 290 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।

Related posts

शनिवार सुबह सोने की कीमतों में लोटी तेजी, चांदी 10 हजार सस्ती, देखें अपने शहर में आज का भाव

Sahab Ram

अटल पेंशन योजना में 3 करोड़ से ज्यादा हुई subscriber संख्या, पढ़िए पूरी जानकारी.

Voice of Panipat

होंडा ने लॉन्च किया 145 km रेंज वाला नया स्कूटर, चेक करें कीमत के साथ दमदार फीचर्स

Sahab Ram

Leave a Comment