Gold Silver Rate Hike: सोने चांदी की कीमतों के लिए बिता सप्ताह उथल-पुथल भर रहा। पिछले 7 दिनों में सोने और चांदी के दाम बढ़त के साथ मजबूत हुए हैं। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह सोने की कीमतों (gold rate hike) में लगभग 18 सो रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतों में लगभग 7000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह 11 सितंबर को सोने की कीमतें 1.52 लाख प्रति 10 ग्राम प्रति जो बीते शुक्रवार बढ़कर 1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। वहीं 11 सितंबर को चांदी की कीमत 2.29 लाख प्रति किलो थी जो शुक्रवार को बढ़कर 2.37 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई हैं।
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार बीते सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में शुरू हुई सोने और चांदी के भाव (silver rate hike) में तेजी शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए प्रति किलो बिकी। वहीं सोने के भाव में भी तेजी जारी रही और सोना एक लाख 50 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। जेवराती सोना एक लाख 37 हजार 858 रुपए प्रति दस ग्राम बिका।
इस सप्ताह सोना 1800 रुपए महंगा हुआ है। सप्ताह की शुरुआत यानी सोमवार को सोना 1 लाख 48 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा था। वही इस सप्ताह चांदी 6300 रुपए महंगी हुई है। सोमवार को चांदी का भाव 2 लाख 28 हजार 700 रुपए प्रति किलो पर था।
सराफा व्यापारियों के मुताबिक दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव बढ़ रहे हैं और सोने और चांदी महंगे हो रहे हैं।
रिकॉर्ड भाव से सस्ते बिक रही है दोनों चमकीली धातु
सोना और चांदी दोनों धातुओं के भाव (gold silver rate) में भले ही तेजी का रुख है लेकिन तेजी के बावजूद दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड भाव से सस्ती बिक रही हैं। सोना 1 लाख 83 हजार 200 रुपए प्रति दस ग्राम तो चांदी 3 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो बिक चुकी है। सर्राफा कारोबारियों की मानें तो दोनों चमकीली धातुओं में अक्टूबर महीने में एक बार फिर तेजी देखने को मिलेगी।

