27.1 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaWEATHER

Haryana Weather Forecast : हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? शरू हुई मानसून की उलटी गिनती

Haryana Weather Forecast : हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मानसून की उलटी गिनती शरू हो गई है। बता दे की हवाओं के बदलाव के साथ मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके कारण प्रदेश में अब बारिश के आसार कम होते हुए नजर आ रहे है या ये कहें की अब प्रदेश में न के बराबर बारिश होने वाली है।

HAU के अनुसार मौसम

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान से बन रहा हवाओं का दबाव बदलने वाला है, अब हवा का दबाव पूर्व से पश्चिम की और होने वाला है। जिससे बारिश के आसार कम होने वाले है। वहीँ चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ( HAU ) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसूनी हवाओं की वापसी की अक्षय रेखा 19 सितंबर से राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलौदी और खाजूवाला तक आ गई है।

हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 5 दिन यानि आज से 25 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है।

बारिश के आभाव से तापमान में विर्धि देखने को मिल सकती। दिन में हलकी धुप देखने को मिलेगी वहीँ रात के समय में लोगों को अब ठंढ का एहसास होने लगेगा।

सिरसा में मुआवजे की मांग

सिरसा में किसानों ने मुआवजे की मांग की है। पिछले दिनों हुई बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकशान पहुंचाया है , बता दे की नरमा, कपास और ग्वार को ज्यादातर फसलों को नुकशान पहुंचा है , किसान भीम ने जानकारी दी की इस बेमौसम बारिश ने उनकी 6 महीने की मेहनत को बर्बाद कर दिया है।

Related posts

Haryana के नए DGP पर आज दिल्ली में मंथन, ओपी सिंह होंगे रिटायर

Voice of Panipat

हरियाणा में बर्फी को लेकर दूल्हा-दुल्हन में लड़ाई, भरें मंडप में टूट गई शादी, पुलिस और कई गांव के पंचायत मौके पर

Voice of Panipat

जींद में 142 स्कूल छात्राओं के यौन शोषण का मामला

Voice of Panipat

Leave a Comment