23.3 C
Panipat
September 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, गुरुग्राम में लोगों को अनावश्यक यात्रा ना करने की अपील

Torrential rain alert for 15 districts of Haryana

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही जिलों में तेज वर्षा हो रही है। प्रदेश में 6 सितंबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, यमुनानगर, रोहतक, हिसार और पलवल सहित कुल 15 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

भारी बारिश और आंधी का अलर्ट (15 जिले)

मौसम विभाग ने इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है:

  • गुरुग्राम
  • फरीदाबाद
  • रेवाड़ी
  • यमुनानगर
  • रोहतक
  • हिसार
  • पलवल
  • जींद
  • कैथल
  • सिरसा
  • भिवानी
  • फतेहाबाद
  • झज्जर
  • सोनीपत
  • पानीपत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सात सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। उसके बाद तेजी से मौसम में परिवर्तन के साथ मानसून की सक्रियता कम हो सकती है। अभी प्रदेश में हो रही वर्षा के चलते तापमान में तेजी से कमी आई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो से तीन डिग्री का ही अंतर रह गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी तेज वर्षा की चेतावनी जारी किया गया है।

वर्षा का ब्यौरा (मिलीमीटर में)

जिलावर्षाजिलावर्षा
अंबाला17.4महेंद्रगढ़1.5
नारनौल5मेवात23.5
रोहतक33.2नूंह55
फरीदाबाद17रेवाड़ी45
गुरुग्राम28सोनीपत10
करनाल0.5यमुनानगर57.5

गुरुग्राम में अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा शनिवार सुबह जारी की गई ताजा नाउकास्ट चेतावनी के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी उत्तम सिंह ने आमजन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती निर्देश जारी किए हैं। आईएमडी ने अगले 2-3 घंटों के दौरान 15 एमएम प्रति घंटे से अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए गैर-जरूरी यात्रा से यथासंभव बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। विशेष रूप से जलभराव वाली सड़कों, अंडरपास तथा निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। लोगों को पानी से भरे रास्तों अथवा जलभराव वाले हिस्सों को पैदल या वाहन से पार न करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि पानी की गहराई और सड़क की स्थिति का सही अनुमान लगाना मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने नागरिकों से पेड़ों, बिजली के खंभों और ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की है। तेज हवाओं और बारिश के दौरान इनके आसपास खड़े होने से दुर्घटना का खतरा हो सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी होने वाले आगामी अलर्ट और दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती एवं बचाव संबंधी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

8 सितंबर से मानसून होगा कमजोर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हरियाणा में बारिश का यह दौर आज और कल (7 सितंबर) तक जारी रहेगा। इसके बाद 8 सितंबर से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने की संभावना है।

Related posts

DELHI में PM मोदी से CM मनोहर लाल ने की मुलाकात, किसानों को लेकर कही ये बात

Voice of Panipat

इंडियन रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, बिना वैक्सीनेशन के नहीं मिलेगी एंट्री

Voice of Panipat

PANIPAT:- पहले कहासुनी हुई, फिर रंजिश के चलते दिया वार#दात को अंजाम, अब पुलिस ने कर लिया आरोपी को गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment