24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

HTET Result: हरियाणा में HTET का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

HTET Result 2026: हरियाणा में HTET के परिणाम का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम घोषित कर दिया है।

इस बार परीक्षा में 16.57 परीक्षार्थी पास हुए। अभ्यर्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH – Board of School Education Haryana) की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in  पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।

बता दें कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 4-5 जुलाई को किया गया था। अब करीब डेढ़ महीने बाद ही बोर्ड ने इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए 2.33 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जबकि 1.92 लाख ने ही एग्जाम दिया था।

रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने कहा कि 4-5 जुलाई को एचटेट परीक्षा हुई थी। जो 3 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस एचटेट में कुल 1 लाख 92 हजार 220 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। इसमें से लेवल-1 (पीआरटी) में 31 हजार 402, लेवल-2 (टीजीटी) में 99 हजार 896 व लेवल-3 (पीजीटी) 60 हजार 922 अभ्यार्थी बैठे।

Related posts

फरीदाबाद मेडिकल कॉलेज: ड्यूटी में लापरवाही और बिजली चोरी के आरोप में 4 नर्सें सस्पेंड..!

Voice of Panipat

PANIPAT में BIKE चोर हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा में अब रजिस्ट्री कराना होगा महंगा, जारी हुए नए कलेक्टर रेट

Voice of Panipat