33.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में नगर पालिका सचिव सस्पेंड, जानें क्या है वजह ?

हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायत पर कड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पिहोवा नगर पालिका सचिव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संस्पेंड कर दिया है।

सीएम ने दिए थे निर्देश

दरअसल बीते बुधवार को सीएम ने प्रदेश भर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को प्रॉपर्टी आईडी की समस्या को लेकर उनके पास आने की जरूरत न पड़े और शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए।

नगर पालिका सचिव निलंबित

लेकिन सीएम के निर्देशों के अगले ही दिन पिहोवा से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत सामने आई। जिस पर कार्रवाई करते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने नगर पालिका पिहोवा के सचिव अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सस्पेंड अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा, पंचकूला निर्धारित किया गया है।

Related posts

HARYANA के स्कूलो के टाइम टेबल मे हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेगा स्कूल, पढ़िए

Voice of Panipat

KURUKSHETRA-में CM द्वारा 115 करोड़ में तैयार होगा सिख संग्रहालय

Voice of Panipat

बिजली बिलों का इस तरह से भुगतान करने वाली पंचायत को मिलेंगे 2 लाख

Voice of Panipat