33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Kal Ka Mausam: हरियाणा के इन जिलों कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके बाद कल 21 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को मानसून की सक्रियता दोबारा बढ़ने की संभावना है। जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

कल 21 अगस्त को उत्तरी हरियाणा के जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार हैं।   

वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।   इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।   

इसके साथ ही हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में छिटपुट जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या बादल छाए रह सकते हैं।

Related posts

HARYANA के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

kal ka mausam : IMD की 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Sahab Ram

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया मानसून टर्फ हुआ एक्टिव, 17 से 20 तक बारिश के आसार, देखें मौसम अपडेट

Sahab Ram