August 18, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा का जवान बेंगलुरु में शहीद, ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

हरियाणा के चरखी दादरी का एक जवान बेंगलुरु में शहीद हो गया। ग्राउंड में फिजिकल एक्टिविटी के दौरान जवान की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन यहां उनका निधन हो गया।

चरखी दादरी के रहने वाले थे रवि

जानकारी के अनुसार चरखी दादरी के गांव कासनी के जवान रवि प्रकाश की ड्यूटी कश्मीर में चल रही थी, हालांकि कुछ दिनों से वह ट्रेनिंग के सिलसिले में बेंगलुरु में ही थे। मंगलवार सुबह फिजिकल एक्टिविटी करते समय रवि की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

साल 2015 में सेना में हुए भर्ती

रवि प्रकाश साल 2015 में मद्रास-16 इंजीनियरिंग रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल की 54 बटालियन में कश्मीर में थी। रवि के पिता श्रीकृष्ण सांगवान ने बताया कि करीब 2 माह पहले रवि घर से ड्यूटी पर गया था। फिलहाल वह बेंगलुरु में प्रमोशन कोर्स कर रहा था।

गांव लाया जाएगा शहीद का पार्थिव शरीर

रवि की ट्रेनिंग का आज लास्ट दिन था। लेकिन आज सुबह ही फिजिकल एक्टविटी के दौरान हार्ट फेल होने से उनका निधन हो गया। रवि के परिवार में उनकी पत्नी, माता- पिता, भाई और 8 साल का बेटा है।

शहीद के पार्थिव शरीर को देर शाम तक गांव कासनी लाए जाने की संभावना है। सेना की ओर से शव यहां लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद गांव में सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

पानीपत में खेलते-खेलते तालाब में डूबे दो मासूम, पढ़िए पूरा मामला.

Voice of Panipat

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की दो शिफ्ट में हुई परीक्षा, पानीपत से जुडे प्रश्न भी पूछे.

Voice of Panipat

पत्नी के बुटीक की लाईट जाने पर पति ने S.H.O. को किया फोन S.P. बन कर की बात

Voice of Panipat

Leave a Comment