August 18, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: सोने -चांदी के दामों में बड़ी तेजी, 1.56 लाख के पार पहुंची कीमतें

Gold Silver Price: सोने के भाव में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। आज 18 अगस्त 2026 को देशभर में सोने की कीमतें 1 लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है। आज मंगलवार को 24 कैरट सोना 1,56,210 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। एक दिन पहले यानि 17 अगस्त को 24 कैरेट सोने की कीमतें 1 लाख 53 हजार के आसपास थी।

प्रमुख शहरों में 24 कैरट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)शहर24K सोने का भाव (प्रति 10ग्राम)

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,799 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले 17 अगस्त को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,310 रूपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,451 रूपये प्रति 10 ग्राम था।

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमतें 18 अगस्त को 1,55,955 रुपये है। वहीं कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,57,045 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,201 रुपये प्रति 10 ग्राम और बेंगलुरु में 24 कैरेट का भाव 1,55,799 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अन्य शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (10 ग्राम)

हैदराबाद में 1,55,660 रुपये

पुणे में 1,55,799 रुपये

अहमदाबाद में 1,55,710 रुपये

जयपुर में 1,55,810 रुपये

चंडीगढ़ में 1,55,810 रुपये है।

चांदी का ताजा भाव

वहीं चांदी के लेटेस्ट रेट की बात करें तो आज इसमें गिरावट देखने को मिली है। 18 अगस्त को चांदी (1 किलोग्राम) 2,39,110 रुपये पर है। वहीं एक दिन पहले 17 अगस्त को चांदी का रेट 2,49,900 रुपये 1 किलोग्राम था।

Related posts

Delhi-Jaipu हाईवे पर लगा 10KM लंबा जाम

Voice of Panipat

26 जनवरी को लेकर पानीपत पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Voice of Panipat

Haryana बोर्ड ने 10वीं-12वीं के जारी किए एडमिट कार्ड

Voice of Panipat

Leave a Comment