28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Jobs

हरियाणा में 158 SPO पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन- कौन कर सकता है आवेदन ?

हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। Haryana राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के 158 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती प्रक्रिया 17, 18 और 19 अगस्त 2026 को अंबाला में सुबह करीब 8 बजे आयोजित की जाएगी।

तीन दिन चलेगी भर्ती प्रक्रिया
17 अगस्त को कालका, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, जगाधरी, कुरुक्षेत्र और करनाल जीआरपी थानों से संबंधित अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

18 अगस्त को पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम थानों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।

वहीं 19 अगस्त को रेवाड़ी, रोहतक, बहादुरगढ़, जींद, हिसार और सिरसा के अभ्यार्थियों के लिए भर्ती होगी।

अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर राजकीय रेलवे पुलिस लाइन, अंबाला छावनी में पहुंचना होगा।

कौन- कौन कर सकता है आवेदन ?
ये भर्ती केवल पूर्व सैनिक (Army, Navy, Air Force) और सेवानिवृत्त HSISF व हरियाणा आर्म्ड पुलिस (HAP) के कांस्टेबलों के लिए होगी। आवेदक को अनुशासनहीनता, कदाचार अथवा चिकित्सा कारणों से सेवा से हटाया गया नहीं होना चाहिए।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा 25 से 50 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता 12वीं (10+2) पास है।

जरूरी दस्तावेज
आवेदन करने के लिए आवेदक का 10वीं और 12वीं का प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज/सर्विस बुक, वैध पहचान पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते का विवरण जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएगी। GRP ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह निर्धारित तिथि पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ समय से पहले भर्ती स्थल पर पहुंचें।

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, प्रॉपर्टी टैक्स, अग्निवीरों और EV खरीद को लेकर बड़ी घोषणा, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

ग्रुप D में भर्ती युवाओं के लिए अच्छी खबर, अब योग्यता केे आधार पर मिलेगा काम

Voice of Panipat

पुलिस कॉन्स्टेबल के 7,500 पदों पर सीधी भर्ती, 22 सितंबर से होंगें आवेदन शरू

Sahab Ram