वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – पानीपत में गुरमीत राम रहीम इन्सां की राह पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मानवता का फर्ज निभाते हुए बाला रानी इन्सां का शरीरदान हुआ । पानीपत के ब्लॉक काबडी के गोपाल कालोनी निवासी 86 साल की बाला रानी इन्सां अब इस रूप में याद रहेंगी। उनकी आखिरी ख्वाहिश के अनुसार बाला रानी इन्सां के देहांत के बाद परिजनो ने डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए फरीदाबाद स्थित अटल बिहारी वाजपई सरकारी मेडिकल कॉलेज को उनका देहदान किया। अब उनका शरीर मेडिकल छात्रों के लिए परीक्षण में काम आएगा। जानकारी के मुताबिक गोपाल कालोनी निवासी बाला रानी इन्सां पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और वे सोमवार को सचखंड जा विराजी। उनके मरणोपरांत उनके स्वजन ने उनकी आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए ब्लॉक काबडी के सहयोग से बाला रानी इन्सां की देह को मेडिकल शोध कार्यो के लिए फरीदाबाद स्थित अटल बिहारी वाजपई सरकारी मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया।

डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सचखंडवासी की पुत्री राजो,कमलेश, सुनीता,कांता, सरोज और पौत्र वधु-अनिता इंसा ने अर्थी को कंधा दिया। इस मुहिम की कालोनी वासियों ने काफी सराहना की। इस मौके पर पुत्र – बलवीर इंसा,पौत्र – सुनील इन्सा डेरा सच्चा सौदा के सेवादार रमेश इन्सां, राहुल इन्सां, ब्लाक प्रेमी सेवक सोनू इन्सां, सतीश इंन्सा,शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स,काबडी ब्लाक की साध संगत के साथ कॉलोनी वासी और परिजन मौजूद रहे।
TEAM VOICE OF PANIPAT

