43.5 C
Panipat
June 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Breaking:- पानीपत सहित पूरे हरियाणा में 55 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले, चेंक करे लिस्ट

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा सरकार ने देर रात 42 IPS और 13 HPS अधिकारियों के तबादले कर दिए.. जिसमें 4 रेंज के IG और 14 जिलों के SP शामिल है.. परिवहन मंत्री अनिल विज के एरिया का खास ख्याल रखा गया है.. यहां CMO में तैनात IPS अधिकारी पंकज नैन को अंबाला रेंज के IG का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है..

फतेहाबाद की SP आस्था मोदी को कैथल भेजा गया है.. पानीपत के SP लोकेंद्र सिंह को सिक्योरिटी CID के साथ अंबाला पुलिस कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है… पानीपत में भूपेंद्र सिंह को SP लगाया गया है.. मयंक गुप्ता को रेवाड़ी से हटाकर सिरसा SP का चार्ज दिया गया है.. अंबाला में अजीत सिंह शेखावत को SP लगाया गया है.. हिसार के ASP प्रतीक गहलोत को कुरुक्षेत्र में ASP लगाया गया है.. हिसार के IG डॉ. एम रवि किरण को  करनाल रेंज IG नियुक्त किया गया है.. उनके स्थान पर रोहतक रेंज का कार्यभार देख रहे कृष्ण कुमार राव को IG नियुक्त किया गया है.. वाई पूर्ण कुमार को रोहतक रेंज का IG नियुक्त किया गया है..

सांसदों और विधायकों ने की थी तबादले की अपील

जानकारी के अनुसार, कई सांसदों, विधायकों और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की थी कि कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए जाने की जरूरत है.. इसके बाद सरकार की तरफ से फैसला लेते हुए भिवानी, पलवल, सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, रेवाड़ी, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, नूंह, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Click करे और पढ़े पूरी खबर, HARYANA:- आज से 3 दिन भारी बरसा, मौसम विभाग का 12 जिलों में येलो अलर्ट

Voice of Panipat

महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत, वैट में आई कमी, पढिए

Voice of Panipat

HARYANA में आज लगेगा ब्लैकआउट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat