27.6 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT:- शादी में जाने के लिए युवक निकला घर से, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, परिवार वाले पहुंचे अस्पताल

वायस ऑफ पानीपत:- पानीपत के गांव उग्राखेड़ी के पास 2 युवकों ने एक युवक के पैर में गोली मार दी.. राहगीरों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है.. अस्पताल से ही परिजनों को सूचना मिली थी.. अपने तौर पर जांच पड़ताल कर परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जूट गई है..

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में मामचंद सैनी ने बताया वह सेक्टर-25 का रहने वाला है.. वह 2 बेटों का पिता है.. 2 मार्च को उसका पोता भानुप्रताप शाम करीब 4 बजे गन्नौर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था.. इसके बाद रात करीब 8 बजे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल से उसके पास कॉल पहुंची.. जिन्होंने भानुप्रताप को गोली लगने की बात बताई.. सूचना मिलने पर वह परिवार सहित अस्पताल पहुंचा.. जहां पहुंच कर देखा कि उसकी जांघ में गोली मारी हुई थी.. परिवार ने अपने तौर पर पता किया तो सामने आया कि उसे जान से मारने की नीयत से दिव्यांशु निवासी मलिक एन्क्लेव व रजत निवासी गांव उग्राखेड़ी ने रंजिशन गांव उग्राखेड़ी के एरिया में ले जाकर उसे गोली मारी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बदमाशों का कहर- पुलिस नाके से थोडी दूरी पर की फेरीवाले से लूट, पढिए खबर.

Voice of Panipat

PM मोदी कल वंदे भारत-अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे झंडी

Voice of Panipat

विमान हा# दसा- 265 श# व को लाया गया अस्पताल, पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा

Voice of Panipat