34.4 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT:- Bike पर सवार होकर पानीपत आ रहा था युवक, तभी रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है तेज रफ्तार कार ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी.. मामला है जाटल रोड पर शनि मंदिर का.. ये हादसा मृतक के चचेरे भाई के आखों के सामने हुआ.. मामले कि शिकायत चचेरे भाई ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

औधोगिक थाना पुलिस को दी शिकायत को दी शिकायत में रविंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव सुताना का रहने वाला है.. 28 नवंबर की रात करीब 10:10 बजे उसका चचेरा भाई सिंदर (28) किसी काम से अपनी बाइक पर पानीपत शहर जा रहा था.. वह खुद दूसरी बाइक पर उसके पीछे जा रहा था.. रास्ते में जब वे जाटल रोड शनि मंदिर नदी के पास पहुंचे, तो सामने से एक तेज रफ्तार कार चालक आया.. जिसने तेज गति से टक्कर सिंदर की बाइक में मार दी.. टक्कर लगते ही सिंदर नीचे गिर गया.. नीचे गिरते ही उसके सिर समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी.. हादसे में सिंदर की मौके पर ही मौत हो गई.. आरोपी की कार का नंबर पिहोवा का था..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

क्या आप भी Home Loan लेने का कर रहे है प्लान, तो इन बातों का जरुर रखे ध्यान

Voice of Panipat

करवा चौथ पर क्यों छलनी से देखा जाता है पति का चेहरा, जानिए

Voice of Panipat

आज होगा मनीषा का अंतिम संस्कार, देर रात परिजनों व कमेटी ने लिया फैसला

Voice of Panipat