August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT:- फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर की कोर्ट मैरिज, प्रेमी के संग फरार हुई विवाहिता 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत शहर की एक विवाहिता कोर्ट मैरिज के बावजूद अपने दूसरे प्रेमी संग भाग गई.. महिला ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था.. अब वह डेढ़ साल की बेटी की मां भी है.. लेकिन उसने शादी से पहले वाले प्रेमी को नहीं छोड़ा… पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है..

चांदनी थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि वह पिछले 20 साल से सेक्टर-24 में किराए पर रहता है.. उसकी 21 साल की पत्नी 16 नवंबर को सुबह 11 बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है.. वह घर से जाते वक्त 25 हजार रुपए कैश व अन्य दस्तावेज भी ले गई.. इतना ही नहीं, वह डेढ साल की बेटी को घर पर ही छोड़ गई.. दोपहर को जब वह घर पर खाना खाने आया, तो उसने देखा कि पत्नी घर से गायब है.. युवक ने पत्नी की खुब तलाश की लेकिन पत्नी का कहीं कुछ पता नहीं लगा.. युवक ने बताया कि उसकी करीब 4 साल पहले फेसबुक पर पत्नी संग जान-पहचान हुई थी.. दोनों ने नंबर आपस में शेयर किया और बातचीत होने लगी.. दोनों के बीच प्यार हुआ, तो करीब 3 साल पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी.. लेकिन शादी के बाद उसे पता लगा कि उसकी पत्नी का दूसरी जगह पर भी अफेयर है.. पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अगस्त में Haryana को मिलेगा नया DGP, 11 IPS अधिकारी दावेदार

Voice of Panipat

हरियाणा में BPL कार्ड वालें हो जाए सावधान, अपात्र उपभोक्ताओं पर सरकार लेगी एक्शन

Voice of Panipat

इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत,जानिए तिथि

Voice of Panipat