August 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA:- शादी के बाद भी नहीं भूल पाई अपने प्यार को, युवती पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. एक साल पहले  युवती की शादी करनाल में हुई थी.. पति ने विवाहिता की मौसी की बेटी पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया है… पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है..

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी शादी 13 अप्रैल 2023 को यूपी की युवती से हुई थी.. घर पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी और न ही उसका किसी से कोई झगड़ा था.. कल सुबह साढ़े 10 बजे वह घर पर किसी को बताए बिना गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर चली गई.. विवाहिता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसकी पत्नी को भागने में उसकी मौसी के लड़की का हाथ है.. पत्नी के लापता होने के बाद जब फोन चेक किया तो उसकी मौसी की लड़की के नंबर पर कई बार बात हुई थी.. जब उसकी मौसी की लड़की से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने एक नंबर दिया.. जिसने अपने बारे में सही जानकारी नहीं दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पहली तस्वीर 1 फरवरी को भेजेगा Aditya-L1

Voice of Panipat

PANIPAT:- पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले 2 आरिपियों को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA BOARD ने स्कूलों में एडमिशन डेट बढ़ाई, 9वीं से 12वीं में 31अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे

Voice of Panipat