March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- 11 घंटे बाद अंबाला-दिल्ली रेल लाइन हुई बहाल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के करनाल में सुबह तरावड़ी रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी से करीब 8 कंटेनर गिर गए.. कंटेनर गिरने की वजह से बिजली लाइन और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा.. जिसके बाद रेलवे ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही रोक दी.. इस रूट पर 14 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गईं.. वहीं 38 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया.. इस रूट पर रोजाना 60 से 70 रेल गाड़ियां अप-डाउन करती हैं.. जो प्रभावित हुई हैं..

शुरूआती जांच के बाद बताया गया कि मालगाड़ी का ऐक्सल टूट गया था, जिससे लगे झटके के बाद मालगाड़ी से कंटेनर जा गिरे.. वहीं मालगाड़ी के पिछले पहिए डीरेल होने की भी सूचना है.. फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है.. वहीं करीब साढ़े 7 घंटे बाद रेलवे ने रिपेयरिंग कर दिल्ली-अंबाला रेल लाइन को ठीक कर दिया है.. इस पर करनाल से अंबाला मालगाड़ी भेजकर ट्रायल किया जा चुका है, जबकि अंबाला से दिल्ली रेल लाइन दोपहर बाद सवा 3 बजे यानी 11 घंटे बाद बहाल हुई..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- हर घर पर पुलिस देगी दस्तक, बुजुर्गों का हालचाल जानेंगी पुलिस, सरकार की अच्छी पहल

Voice of Panipat

शार्टकट तरिके से कमाना चाहता था मोटे पैसे, पानीपत में नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

ट्रेन से सफर करने वालों का इंतजार खत्म, चलेंगी ये ट्रेने

Voice of Panipat