37.7 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

इस सरकारी योजना में LOAN पर सब्सिडी के साथ मिलता है 1200 रुपये का कैशबैक, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं.. इन योजनाओं के दौरान सरकार की कोशिश स्वरोजगार को बढ़ावा देना है.. जिससे कि स्वयं को रोजगार देने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी अवसर पैदा कर सके.. इस योजना का नाम पीएम स्वनिधि योजना है.. आपको बता दे की आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना को शुरू किया है..यह एक केंद्र सरकार की स्कीम है.. इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को बिना कुछ गिरवी रखे क्रेडिट की सुविधा दी जाती है.. इस योजना को कोरोना महामारी के समय जून 2020 में शुरू किया गया था..

पीएम स्वनिधि योजना के तहत सरकार तीन अगल-अगल किस्तों में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का लोन वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए देती है.. इस योजना में पहली बार में आप 10,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसे 12 महीने की अवधि के दौरान वापस करना होता है.. जैसी ही आप ही चुका देते हैं.. आप दूसरी बार में 20,000 रुपये तक का और तीसरी बार में 50,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं.. पीएम स्वनिधि की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सरकार अब तक इस योजना के तहत 69 लाख के करीब वेंडर्स को लोन जारी कर चुकी हैं..

अगर आपने जिस अवधि के लिए लोन लिया है.. उसमें पूरा लोन आप चुका देते हैं तो सरकार की ओर से लोन के लिए अदा की गई ब्याज पर 7 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है.. पीएम स्वनिधि योजना के तहत सरकार डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रही है.. अगर पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन वाला वेंडर डिजिटल लेनदेन करता है तो उसे 25 रुपये और उससे ऊपर के लेनदेन पर कैशबैक भी मिलेगा.. इस तरह एक महीने में आप 100 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एक महीने में दोबारा ऐसी गलती?, KBC -13 में गलत प्रश्न पूछने का लगा आरोप, पढिए खबर.

Voice of Panipat

सावन में अगर आपको दिखे ये संकेत, तो आप पर होने वाली है भोलेनाथ की कृपा

Voice of Panipat

HARYANA से महाकुंभ जाने वालों के लिए काम की खबर,ये ट्रेनें हुई रद्द

Voice of Panipat