28.3 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsWEATHER

HARYANA मे कल से बदलेगा मौसम, 4 दिन तक बारिश के आसार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में कल से मौसम करवट लेने जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच बारिश की संभावना बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहा है, इसके असर से हरियाणा में आंशिक रूप से बादल भी छाने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आज रात को यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, NCR व दिल्ली से आगे निकल जाएगा। इसके बाद 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब पर एक दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके प्रभाव से 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फवारी की भी पूरी संभावना है, जिसका असर हरियाणा में भी दिखाई देगा।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों के लिए 1 मार्च को लेकर चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट घोषित किया है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। इसके अलावा दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सोनीपत और पानीपत में भी एक मार्च को मौसम खराब होने की बात कही है। पश्चिम हरियाणा के हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एक परिवार के 5 लोगों का संदिग्ध हालातों में मिला शव, सुसाइड नोट मिलने पर हुआ बड़ा खुलासा

Voice of Panipat

इन 7 बैंकों ने महंगा कर दिया Loan, बढ़ा दी MCLR की दर, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

WFI एडहॉक कमेटी भंग मामले में सुनवाई आज, पहलवानों ने दायर की है याचिका

Voice of Panipat