February 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

CBSE 12th के नतीजे घोषित, इन लिंक से करें चेक, 92.71 फीसदी पास

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- CBSE ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के अंतर्गत परिणाम देखने के लिए तीन लिंक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किए गए। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं सीबीएसई द्वारा इस साल दो चरणों में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए लिंक परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर, अपना स्कूल नंबर और अपना एडमिट कार्ड आइडी नंबर भकर सबमिट करना होगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 को लेकर जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस साल की 12वीं की परीक्षाओं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जबकि पिछले वर्ष 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित किए गए। हालांकि, पिछले साल परिणाम वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति से घोषित हुए थे। वहीं, वर्ष 2020 में पास प्रतिशत 88.78 फीसदी और वर्ष 2019 में 83.40 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रात को किया जा रहा था शव का अंतिम संस्कार, पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

पानीपत में आकर कर रहे बदमाश वारदातें, यूपी से आते हैं ये बदमाश.

Voice of Panipat

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 3 की मौ# त, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat