July 18, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

फिर टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं सुनील ग्रोवर ,जानिए किस शो में आएंगे नजर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) :-कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर शो कानपुर वाले खुरानास और जियो धन धना धन में नजर आए। लेकिन इन दोनों ही शोज को लोगों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। कपिल के बिना सुनील का वो जलवा फीका दिखा, जिसे देख दर्शक ठहाके मारने को मजबूर हो जाया करते थे। कपिल के शो में सुनील एक्स फैक्टर हुआ करते थे। उनकी और कपिल की नोंकझोंक और कॉमेडी दर्शकों का दिल जीत लेती थी। सुनील चले गए लेकिन शो में उनकी जगह आज तक कोई नहीं ले पाया।  

गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के नाम से मशहूर स्टार कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर से टीवी पर जोरदार वापसी को तैयार हैं। सुनील ग्रोवर कोरोना काल में लोगों को एंटरटेनमेंट का डोज देने आने वाले हैं। वे नए शो गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे भी नजर आएंगी। ये शो वीकडेज में ऑनएयर होगा। इसे प्रीति और नीति सिमोस प्रोड्यूस कर रहे हैं। लेकिन इस बीच सवाल ये है कि कपिल शर्मा के जोड़ीदार रहे सुनील ग्रोवर का ये शो कितना सक्सेसफुल होगा। क्योंकि गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में सुनील के साथ कपिल नजर नहीं आएंगे। कपिल और सुनील की जोड़ी को फैंस कबसे स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। लेकिन 2017 में दोनों में हुई एक लड़ाई ने उनके बीच ऐसी दरार डाली कि आज भी उसके जख्म भरे नहीं हैं। तबसे दोनों कॉमेडियन साथ नजर नहीं आए हैं। कई बार फैंस ने दोनों से साथ आने की अपील भी की, लेकिन उनकी ये मुराद अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। सुनील और कपिल कब साथ आएंगे ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन सुनील के बिना भी कपिल का शो टीआरपी रेटिंग में बना रहता है। कपिल का शो एक लीगेसी की तरह देखा जाता है। जिसकी अपनी फैन फॉलोइंग है। लेकिन कपिल के बिना सुनील के शो खासा हिट नहीं हो पाए। अब गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान में सुनील समेत 6 पॉपुलर कॉमेडियन नजर आएंगे। सबकी चहेती शिल्पा शिंदे भी सुनील संग कॉमेडी का तड़का लगाएंगी। सुनील शो में पागल मकान मालिक की भूमिका में होंगे। इस शो में कोरोना और लॉकडाउन का भी एंगल देखने को मिलेगा।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में रेलवे ट्रैक पर लेटा व्यक्ति, परिवार बोले कारणों का पता नहीं

Voice of Panipat

If You Want To Be A Winner, Change Your TECHNOLOGY Philosophy Now!

Voice of Panipat

3 Simple Tips For Using TECHNOLOGY To Get Ahead Your Competition

Voice of Panipat