29.2 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Panipat Politics

जिला अध्यक्ष बनीं डॉक्टर अर्चना गुप्ता, बधाईयों का लगा तांता

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- 4 साल पहले भाजपा में आईं 52 साल की डॉ. अर्चना गुप्ता पार्टी की जिला अध्यक्ष बनाई गई हैं। जिले के संघ नेता और सांसद संजय भाटिया ने सिफारिश की थी। पूर्व परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने तो एक दिन पहले ही फोन करके डॉ. अर्चना को जिला अध्यक्ष बनने की बधाई दे दी थी। उसके बाद से तो वह नाम की घोषणा का इंतजार कर रही थीं। यह इंतजार सुबह खत्म हुआ, जब भाजपा के पूर्व पार्षद मनोज शर्मा ने फोन कर नाम जारी होने की सूचना दी। पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इस बारे में कहा कि हमें पहले ही जानकारी मिल गई थी। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि पंवार का फोन आया था, लेकिन सभी को सूची का इंतजार था।

नेताओं और कार्यकर्ताओं का सेक्टर-12 स्थित निवास पर डॉ. अर्चना को बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। पद की रेस में रहे लोकेश नांगरू, दुष्यंत भट्‌ट, देवेंद्र दत्ता, शशिकांत कौशिक, गजेंद्र सलूजा सहित अन्य ने फोन पर बधाई दी।

 जिले में भाजपा की मेयर अवनीत कौर, जिला परिषद चेयरपर्सन आशू शेरा के बाद अब पार्टी जिला अध्यक्ष महिला चुनी गईं हैं। वहीं, एसपी मनीषा के साथ कई अफसर महिला हैं। भाजपा में डॉक्टर अर्चना गुप्ता दूसरी महिला हैं जिसे पानीपत में जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले वेस्ट होटल ग्रुप से ज्योतिका सक्सेना को साल 2000 से पहले जिलाध्यक्ष बनाया था। विधायक प्रमोद विज के पिता फतेह चंद विज पानीपत में भाजपा के पहले जिलाध्यक्ष थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- टोल प्लाजा पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Voice of Panipat

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने बोले प्रतिबंधित शब्द, पुलिस में शिकायत.

Voice of Panipat

जिला परिषद पानीपत की सीटों/वार्डो का ड्रा निकाला गया

Voice of Panipat