33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
India NewsIndia-PoliticsLatest NewsPolitics

किसानों को तोहफा, खरीफ फसलों की MSP बढ़ाई

वायस ऑफ पानीपत :- मोदी सरकार ने एक बार फिर किसानों को राहत देते हुए खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने का फैसला किया है. इसका फैसला बुधवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया. कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि धान पर एमएसपी में 72 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. जिसके बाद 1868 रुपये प्रति क्विंटल से धान अब 1940 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. इसके साथ ही, बाजरा पर एमएसपी बढ़ाकर 2150 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2250 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.

कृषि मंत्री ने कहा कि  किसान के पक्ष में बड़े निर्णय हुए हैं ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके और उनमें ख़ुशहाली आ सके. एमएसपी 2018 से लागत पर 50% मुनाफ़ा जोड़कर घोषित की जाती है.

नरेन्द्र सिंह तोमर ने आगे कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के क्षेत्र एक के बाद एक निर्णय लिए गए, जिससे किसान की आय बढ़े. खेती फायदे का सौदा हो इसके लिए काम किया गया. किसानों को खरीफ़ सीजन के लिए एमएसपी का फैसला लिया गया है. धान, बाजरा और अरहर की MSP में बढ़ोतरी की गई.

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि पिछले दिन जब रिफॉर्म के बारे में बात हुई थी तो एमएसपी को लेकर बहुत बात हुई थी. उस वक्त भी हमने कहा था MSP है और आने वाले समय में भी जारी रहेगी. इसलिए सरकार MSP का एलान कर रही है

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CM विंडो की शिकायत पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन

Voice of Panipat

किसानों का आज ट्रैक्टर मार्च

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी के लिए तेज बारिश में रोका ट्रैफिक, गुस्साए लोगों ने बजाए हॉर्न

Voice of Panipat