32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana PoliticsIndia-PoliticsPolitics

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो पर सीएम मनोहर लाल ने दी सफाई, जानिए क्या कहा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
पिछले दिनों संपन्न हुई सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है। इस वीडियो में सीएम जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पहले कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किया गया एक फरसा लेते हैं, इसके बाद उनके पीछे खड़े नेता डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज द्वार मुकुट पहनाए जाने से नाराज हो जाते हैं और उसे कहते हैं कि मैं तेरी गर्दन काट दूंगा।


इस बयान पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमने 5 साल मेहनत करके नई संस्कृति को जन्म दिया है। पहले चांदी के मुकुट, सोने के मुकुट की रीत चल रही थी, हमने इसे बेरहमी को बंद किया था। आज भी कोई व्यक्ति खासकर मेरा अपना कार्यकर्ता, मुझे जानकारी दिए बिना मेरे सिर पर मुकुट पहनाएगा, तो मुझे गुस्सा आएगा।


हालांकि वे मेरे कार्यकर्ता हैं, हमारे पुराने परिचित हैं। वे सरकार के भी हिस्सेदार रहे हैं, उन्होंने बुरा भी नहीं माना है। लेकिन कांग्रेस की संस्कृति हम प्रदेश में नहीं आने देंगे। अच्छा किया कि इसे कांग्रेस के व्यक्ति ने ट्वीट कर दिया।
सुरजेवाला ने वीडियो के साथ ट्वीट पर लिखा था कि गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक है। खट्टर साहब को गुस्सा क्यों आता है? फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं गर्दन काट दूंगा तेरी। फिर जनता के साथ क्या करेंगे?


वही आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इस वीडियो पर सीएम पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सीएम के अंदर कंस की आत्मा आ गई है। लोग तो उनके गले में फूल डाल रहे हैं और वे अपने ही लोगों को कह रहे हैं कि गर्दन काट दूंगा। अब जनता को तय करना है कि गर्दन कटवानी है या माला डलवानी है। भाजपा 75 पार नहीं, गर्दन पर वार करेगी।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर

Voice of Panipat

17,18 या 19 सितंबर आखिर कब शुरू होगा पितृपक्ष ? जानिए

Voice of Panipat

बजट सत्र के दौरान सवालों के होंगे तोड़, रणनीति तैयार कर रही सरकार

Voice of Panipat