10.1 C
Panipat
January 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

लिफ्ट का झांसा देकर की लूटपाट, 2 झपटमारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- करनाल की सीआईए वन टीम ने करनाल की मंगल कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ सन्नी व चांद सराय निवासी धामी उर्फ शामी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने सेक्टर-4 की महिला को पीटकर उसकी सोने की बाली, लॉकेट और मोबाइल फोन छीना था।

एएसआई राजबीर सिंह की टीम ने मंगल कॉलोनी पार्ट-2 करनाल निवासी संदीप उर्फ सन्नी पुत्र गुलाब सिंह व गली नंबर 3 चांद सराय करनाल निवासी धामी उर्फ शामी पुत्र प्यारे लाल सैनी को सेक्टर-4 करनाल से काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कुबूली। आरोपियों ने खुलासा किया कि वह इंजेक्शन से नशा लेने के आदि हैं। आरोपियों ने पहले नशा लिया और फिर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, छीनी कान की बालियां और सोने का लॉकेट बरामद हुआ है।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी व स्नैचिंग के दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी जमानत पर बाहर चल रहे थे। वहीं आरोपियों ने कबूला है कि कुछ दिन पहले एक वृद्धा खड़ी थी उसे बातों मे उलझा कर लिफ्ट के बहाने ले गए और उससे मारपीट कर कानों की बालियां, सोने का लॉकेट व एक मोबाइल फोन छीनकर मौके से भाग गए। थाना शहर करनाल में बाइक सवार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 34, 379बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था वहीं अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ये चीजे हुई सस्ती और ये चीजे हुई महंगी, पढ़िए क्या है आम आदमी के लिए बजट मे खास

Voice of Panipat

अब PANIPAT में जल्द पूरा होगा फोरलेन निर्माण का काम, खंभों की शिफ्टिंग हुई शुरू

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार का बड़ा एलान, रिश्वत लेने वाले हो जाए सावधान

Voice of Panipat