32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeLatest NewsPanipat Crime

लापता संगीत शिक्षक का मिला शव, 1 महीने बाद थी शादी

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एक निजी स्कूल के संगीत शिक्षक तहसील कैंप के सुभाष नगर निवासी पंकज का शव 12 जुलाई को सोनीपत के ककरोई हेड पर नहर से मिल गया था। सोनीपत की थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। 14 जुलाई को स्वजन व पुलिसकर्मी ढूंढ़ते हुए ककरोई पहुंचे तो अज्ञात शव के बारे में पता चला। बड़े भाई मनोज ने अस्पताल पहुंचकर टी-शर्ट से भाई के शव की शिनाख्त की। स्वजन वीरवार को शव को पानीपत ले आए।

पंकज के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पंकज की 26 अप्रैल को किशनपुरा की युवती के साथ सगाई हुई थी। 14 अगस्त को दोनों की शादी होनी थी। पंकज का मोबाइल फोन व पर्स नहीं मिला है। सोनीपत की सदर थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

बता दें कि सुभाष नगर के मनोज ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके छोटा भाई पंकज सुबह तहसील कैंप के मेला राम पार्क में सैर करने जाते थे। 11 जुलाई की सुबह पंकज सैर के लिए पार्क में गए थे। इसके बाद लापता हो गए। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन बस स्टैंड की मिली थी। इसके बाद से फोन बंद था। पुलिस व स्वजन तलाश कर रहे थे तो पंकज की स्कूटी असंध नाका चौकी के सामने गोहाना से रिफाइनरी रोड पर नहर किनारे मिली थी।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शव अर्धनग्न हालत में मिला था। शव पर नीचे की ओर कोई कपड़ा नहीं था। शिनाख्त के बाद स्वजनों ने बताया कि पंकज एक निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर था। घर में शादी की तैयारिया चल रही थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में 15 अगस्त को कौन कहां फहराएंगा तिरंगा, देखिए पूरी List

Voice of Panipat

पैसो की जरुरत पड़ी तो घर में घुसकर कर ली चोरी, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat

भारत ने किया परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण

Voice of Panipat