32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeLatest NewsPanipatPanipat Crime

मामूली कहासुनी मे सीने में घोंप दिया सरिया, इस बात को लेकर हुई कहासुनी

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- बतरा कालोनी में बाइक की टक्कर के विवाद में एक व्यक्ति ने पड़ोसी की पत्नी व साले की पिटाई कर दी। उन्हें छुड़वाने आए पड़ोसी की छाती में सरिया घोंपकर हत्या कर दी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद कालोनी में तनाव बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजानपुर के समापुर गांव की शारदा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 20 साल से पानीपत में रहती है। मजदूरी करते हैं। दो साल से पति महिपाल, दो बेटे और दो बेटियों के साथ बतरा कालोनी में डा. कमल के मकान में किराये पर रह रहे हैं। रविवार रात 8:30 बजे उसका भाई पूर्ण रक्षाबंधन पर घर आया हुआ था। भाई कमरे पर जा रहा था। तभी सामने से उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या के रनधोली गांव के अमरजीत बाइक से आ रहा था।

बाइक का पहिया पूर्ण के पांव पर चढ़ गया। अमरजीत बाइक सहित नीचे गिर गया। अमरजीत ने पूर्ण के साथ मारपीट की। वह भाई को छुड़वाने लगी तो आरोपित ने उसे घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पति महिपाल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। आरोपित अमरजीत घर से सरिया लाया और उनके पति की छाती में घोंप दिया।

इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। उसने भाई की मदद से घायल पति महिपाल को ई-रिक्शा से सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सामान्य अस्पताल में डाक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीड़ित परिवार की पुलिस से मांग है कि आरोपित अमरजीत को गिरफ्तार किया जाए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में आज कोर्ट मे सुनवाई

Voice of Panipat

PANIPAT:- मुख्य सिपाही पवन पदोन्नति उपरांत बने ASI

Voice of Panipat

Facebook के जरिए पहले की महिला से दोस्‍ती, फिर शादी का वादा कर बनाई अ*श्‍लील वीडियो, अब मामला दर्ज

Voice of Panipat