36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest News

पानीपत में प्रेमी के साथ भागी छात्रा, घर से नकदी और जेवर ले गई साथ

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत जिले के एक गांव से 12वीं की छात्रा अपने प्रेमी के साथ भाग गई। छात्रा घर से 47 हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी साथ लेकर गई है। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव बिहोली का युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर ले गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह गांव किवाना की रहने वाली है। उसकी 19 साल की बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। 27 मार्च को घर से अपने सहेली से मिलने की बात कह कर गई थी। देर शाम तक वह नहीं लौटी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की, मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। युवती की गांव में तलाश की। पूछताछ के दौरान पता लगा कि युवती को गांव बिहोली निवासी मोहित शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले गया। परिजनों ने बताया कि घर पर देखा कि युवती घर से 47 हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में मोबाइल स्नेचिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

मंत्री अनिल विज ने एक्स से मिनिस्टर शब्द हटाया

Voice of Panipat

दिल्ली-एनसीआर में तीसरे दिन भी बारिश जारी, लोगों की बढ़ी परेशानी.

Voice of Panipat