September 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

शादी से घर लौट रहा था परिवार, नहर में गिली कार, 3 लोगों की हुई मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला नारनौल के गांव अघिहार का है जहां से शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों की कार देर रात झगडोली नहर में गिर गई। जानकारी के मुताबिक कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे। वहीं जब कार नहर में डूबी तो रात को 13 वर्षीय लड़की जैसे-तैसे नहर से बाहर निकल गई। वहीं उसके माता-पिता और 7 वर्षीय भाई की डूबने से मौत हो गई।

साथ ही कार सवार मृतकों की खोज में पुलिस जुटी हुई है। फिलहालअभी नहर में शवों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में मातम है। हादसे के बाद कार को नहर से निकाल लिया गया है। मौके पर प्रशासन और गोताखोरों की टीम लगी हुई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जारी हुआ एनटीए का परीक्षा कार्यक्रम, JEE मेन 24 जनवरी से, ये हैं NEET/CUET की तारीखें

Voice of Panipat

बालिग पहलवानों का यौन शोषण केस, आज सुनी जाएंगी दलीलें,पहुंचे आरोपी सांसद बृजभूषण

Voice of Panipat

हरियाणा में कचरे से पैदा होगी 50 मेगावाट बिजली, हिसार, अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम क्लस्टर में स्थापित होंगे संयंत्र

Sahab Ram