28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaPanipatPanipat Crime

युवक की जेब काटकर 50 हजार रूपये किए चोरी, आरोपी फरार.

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- बस में सवार एक युवक की ब्लेड से जेब काटकर आरोपी ने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। युवक गांव राजाखेड़ी के एक युवक से उपरोक्त रुपये उधार लेकर आया था और यूपी लेकर जा रहा था।

बबैल रोड स्थित शिव नगर निवासी प्रकाश कुमार ने बताया कि उसके भतीजे की पत्नी मेरठ स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन है। भतीजे को रुपयों की जरूरत है। वह बुधवार को गांव राजाखेड़ी निवासी सुमित से 50 हजार रुपये ब्याज पर लेकर आया था। वह दोपहर बाद पानीपत बस अड्डा पर पहुंचा और शामली की बस में चढ़ गया। बस में भीड़ होने की वजह से अज्ञात युवक ने उसकी पेंट पर ब्लेड से कट मारकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसने बस में युवकों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने अब शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत :- 8 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी के साथ कहासुनी होने पर पति ने उठाया ये कदम

Voice of Panipat

CBSE 9वीं, 11वीं कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज

Voice of Panipat

BREAKING: 10 फरवरी से खुलेंगे पहली से 9वीं तक स्कूल, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat