September 22, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बनेगा डबल डेकर एलिवेटेड रोड, नीचे चलेंगी गाड़ियां ऊपर नमो भारत रेल दौड़ेगी

A double-decker elevated road will be built in Haryana

Double-decker elevated road : हरियाणा के बड़े शहरों में लग रहे जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार द्वारा नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दे रही है। अब ग्रेटर फरीदाबाद को गुरुग्राम रोड से जोड़ने के लिए 7 किलोमीटर लंबा डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनने के बाद रोड के नीचे ट्रैफिक चलेगा, जबकि ऊपर से नमो भारत रेल के साथ अन्य ट्रेन दौड़ेगी। इस प्रोजेक्टर के लिए इसी सप्ताह टेंडर जारी किया जाना है।

फिलहाल स्मार्ट सिटी के पूर्व क्षेत्र के ग्रेटर फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र को सैनिक कॉलोनी से जोड़ने के लिए फिलहाल कोई मार्ग नहीं है। मार्ग नहीं होने का मुय कारण राष्ट्रीय राजमार्ग व दूसरी तरफ रेलवे लाइन है। इसके कारण एनआईटी, सेक्टर 12 समेत ग्रेटर फरीदाबाद तीन हिस्सों में बंटा है और इसके कारण लोगों को इस सफर को तय करने में घंटों लगते हैं।

अगर किसी को एनआईटी क्षेत्र से जाना हो तो सेक्टर 12 या ओल्ड फरीदाबाद जाने के लिए नीलम, बाटा रेलवे ओवर ब्रिज को पार करके जाना पड़ता है। अब डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनने के बाद इनकी सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी और शहर में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

एक पिलर पर बनेंगे दो फ्लाईओवर

डबल डेकर एलिवेटेड रोड बनने के बाद पूर्वी-पश्चिमी शहर की कनेक्टिविटी हो जाएगी। डबल डेकर एलिवेटेड रोडसे होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्ट होगा। वहीं, दूसरी तरफ एनसीआर के कई शहरों की सुगम कनेक्टिविटी के लिए नमो भारत रैपिड रेल परियोजना बनाई गई है।

सीएम ने गंभीरता से लेने के दिए आदेश

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछले दिनों हुई प्राधिकरण की बैठक में डबल डेकर एलिवेटेड रोड परियोजना पर जल्द से जल्द काम करने के आदेश दिए थे। जहां पर आदेश दिए थे कि इस परियोजना पर इसी साल काम होना चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना सिंगल पिलर पर होगी।

Related posts

वलर्ड बॉक्सिंग कप में हरियाणा के 8 बाक्सरों ने जीते मेडल

Voice of Panipat

पानीपत में माइनिंग ऑफिसर पर FIR, मांगी 50 हजार मंथली

Voice of Panipat

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

Voice of Panipat

Leave a Comment