33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में पुलिस की वर्दी पहनकर 4 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के हिसार से 4 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। यहां उकलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Haryana Police की वर्दी पहनकर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को काबू किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के विद्या नगर के रहने वाले साहिल कुमार ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 7-8 महीने पहले उसकी जान-पहचान हसनगढ़ निवासी आजाद से हुई थी।

आजाद ने उसे कम रकम को कुछ ही समय में कई गुना ज्यादा करने का लालच दिया और 5 लाख रुपए के बदले 15 लाख रुपए देने की बात कही थी।

चार लाख लेकर आरोपी फरार

शिकायत के अनुसार बीते गुरुवार को आजाद ने उसे प्रभुवाला रोड पर बुलाया। वह चार लाख रूपये लेकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर बोबुआ निवासी सन्नी और हसनगढ़ निवासी राहुल पहुंचे।

शिकायतकर्ता के अनुसार सन्नी ने चार लाख रुपए की रकम चेक करने के बाद उसे राहुल के बैग में रख दिया। कुछ ही समय बाद वहां एक अर्टिगा गाड़ी भी पहुंच गई।

गाड़ी के अंदर तीन लोग थे, जिनमें से दो लोगों हरियाणा पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। जबकि एक व्यक्ति ने खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बता रहा था।

शिकायतकर्ता और उसके साथियों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होनें आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी राहुल और एक अन्य आरोपी चार लाख रूपये लेकर बाइक से फरार हो गए।

तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

वहीं शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने मौके पर मौजूद 3 आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होनें इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान नरवाना निवासी नरेश कुमार, टोहाना रोड निवासी सिकंदर और रोबिन निवासी हिसार के रूप में हुई है।

थाना उकलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 205, 204, 316(2), 318(4), 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Related posts

पीएम मोदी ने अबू धाबी में हिंदू मंदिर का किया उद्घाटन

Voice of Panipat

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

Voice of Panipat

जल्द बनना चाहते थे अमीर, चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Voice of Panipat