33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में भारी बारिश के बाद उफान पर घग्गर नदी, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा के कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई। लगातार हो रही है बारिश के बाद कई शहरों में जलभराव और अन्य समस्याओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं पंचकूला में भारी बारिश के बाद घग्गर नदी उफान पर है।

वहीं पानीपत में बुधवार दोपहर को तेज बारिश हुई। बरसात के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव हुआ और ट्रैफिक से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पंचकूला में बारिश के बाद बिगड़े हालात

इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन शाम तक कुछ जगहों पर ही बारिश हुई।

बीते मंगलवार से पंचकूला में भी बारिश का दौर जारी है। 18 अगस्त को यहां भारी बारिश हुई। जिसके बाद मोरनी हिल एरिया में लैंडस्लाइड हो गया।

बारिश से पंचकूला में अलीपुर-खटोली पुल भी टूट गया। इसके बाद पुलिस ने इस पर दोनों तरफ से ट्रैफिक बंद कर दिया। यहां से लोग केवल पैदल ही निकल रहे हैं। बुधवार को भी यहीं हालात थे।वहीं भारी बारिश के बाद घग्गर नदी में भी पानी काफी बढ़ गया है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार कल 20 अगस्त को राज्य में बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल सकती है। कुछ ही इलाकों में बारिश के आसार है। लेकिन 21 अगस्त को फिर से मौसम बिगड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 21 अगस्त से प्रदेश में मानसून के एक बार फिर रफ्तार पकड़ने का अनुमान जताया है। अगले कुछ दिनों में उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हरियाणा में अच्छी बारिश हो सकती है।

Related posts

CJP प्रदर्शन में वायरल हुई 15 वर्षीय रुचिका ने मांगी माफी, पीएम मोदी बोले– बच्चे भटके हैं, सजा नहीं मार्गदर्शन दें !

Voice of Panipat

HARYANA में धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Voice of Panipat

Success Story : स्वरोजगार की मिसाल बने वीरू, सरकारी योजना से खोली किरयाणा दुकान

Sahab Ram