August 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में ससुर पर नवविवाहित बहू से दु#ष्कर्म का आरोप


वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी ) – पानीपत से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहित महिला ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है जहां पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी कुछ समय पहले हुई थी। पीड़िता पानीपत की रहने वाली है। महिला का कहना है कि जब वो 1 महीने पहले घर पर अकेली थी तब ससुर ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने यह बात अपनी सास और ननद को बताई कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, उसी वक्त सास और ससुर ने मिलकर पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया और साथ ही उसे धमकाने लगे।

महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया, ताकि वह किसी को कुछ बता न सके। इसके बाद उसे 1 महीने तक कमरे में बंद रखा गया इसके बाद पीड़िता ने बताया कि करीब 1 महीने बाद उसे मौका मिला, तो उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने परिजनों के साथ मिलकर पानीपत मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी ससुर, पति, सास और ननद के खिलाफ BNS की धारा 64 (बलात्कार), 351 (जान से मारने की आपराधिक धमकी) और 3(5) (मिलीभगत) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और पुलिस हर पहलू की जांच अच्छे से कर रही है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में बिना टिचर के चल रहे 487 स्कूल, ये जिला टॉप पर

Voice of Panipat

12GB रैम 64MP कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z8 स्मार्टफोन

Voice of Panipat

वायु प्रदूषण बन सकता है आपके फेफड़ों के कैंसर का कारण, इन तरीकों से करें बचाव

Voice of Panipat