34.2 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में चाचा की ह#त्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार,आइए जानिए वजह क्या थी

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) : पानीपत पुलिस ने गांव खोतपुरा में चाचा की बेरहमी से ह#त्या करने के मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ बंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार शाम चंदौली गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जहां उसने बताया कि मृतक सुशील उसका रिश्ते में चाचा लगता था कुछ समय पहले ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसकी शिकायत सुशील ने डायल-112 पर की थी आरोपी उसी बात की रंजिश मन में रखे हुए था और बदला लेना चाहता था।

पुलिस के मुताबिक, 30 जून की शाम करीब 8 बजे सुशील जब घर लौट रहा था तो इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में चाचा को रोक लिया पहले दोनों के बीच मारपीट हुई और फिर आरोपी ने चाचा को जमीन पर गिरा दिया। जिसके बाद पास में पड़ी पत्थर की ओखल उठाकर उसके चेहरे पर कई वार किए गए जिससे गंभीर चोट लगने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद मृतक की पत्नी कविता ने थाना सेक्टर 13/17 में शिकायत दर्ज कराई जहां उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी उनके पति से झगड़ा कर चुका था और डायल-112 पर शिकायत होने के कारण रंजिश रखता था इसी रंजिश में उसने ह#त्या की वारदात को अंजाम दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्टा किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और आखिरकार उसे 3 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और वारदात के समय पहने गए कपड़ों सहित अन्य अहम सबूतों को बरामद करने का प्रयास कर रही है ।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत की नहर में कूदी ब्लॉगर, लिव-इन पार्टनर से हुआ था झगड़, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

अब होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व अन्य को चलाने के लिए PCB के नियमों का करना होगा पालन, पढिए

Voice of Panipat

Supreme Court का बड़ा फैसला-पकड़े गए सामान्य कुत्ते नसबंदी कर छोड़े जाएंगे

Voice of Panipat