24.9 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- एक दिन पहले हुई थी बहन की शादी, अगले दिन छुट गया भाई का साथ

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत से बहुत ही दु:खद मामला सामने आया है.. शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन के भाई की नहर में डूबने से मौत हो गई.. मामला है.. विकास नगर का जहां शादी के एक दिन बाद की दुल्हन के भाई की नहर में डूबने से मौत हो गई.. दरअसल 16 साल का किशोर अपनी बड़ी बहन की शादी में किए गए हवन यज्ञ की सामग्री को प्रवाहित करने के लिए बहन के साथ नहर गया था.. जैसे ही किशोर ने नहर में सामाग्री प्रवाहित किया और उसके बाद दोबारा नहर में हाथ धोने के लिए गया तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूबने लगा.. नहर में डूबता देख अपने भाई को बचाने के लिए बहन भी नहर में कूद गई.. लेकिन बहन भाई को बचाने में नाकामयाब रही.. इसके थोड़ी देर बाद बहन भी नहर में डूबने लगी..तो नहर के किनारे बैठे लोगों ने देखा कि महिला नहर में डूब रही है..

आनन-फानन में लोगों ने छलांग लगा दी और किशोर की बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बहन किशोर को बचाने में नाकामयाब रहे..  नहर में काफी तलाश के बाद करीब 8 बजे किशोर का शव नहर से बरामद हुआ.. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है.. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अवैध रूप से बेच रहे थे गैस सिलेंडर, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छापेमारी के दौरान 1 आरोपी किया काबू

Voice of Panipat

सीने में होने वाली जलन और खट्टी डकार आने को न समझें मामूली, हो सकते हैं पेट के Cancer के संकेत

Voice of Panipat

आज धूमधाम के साथ किया जाएगा बप्पा को विदा, गणपति विसर्जन के समय बोलें ये मंत्र

Voice of Panipat