32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Panipat

पड़ोसी का मकान शिफ्ट करा रहा था ड्राइवर, तीसरी मंजिल से गिरा, मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):-सेक्टर 25 पार्ट टू में दोस्त का मकान शिफ्ट करा रहे 38 वर्षीय ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरा। गिरते ही उसकी मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सत्य नारायण निवासी गोंडा, यूपी ने बताया कि वह गत 16 साल से पानीपत सेक्टर 25 पार्ट टू में रह रहे है। उसका बड़ा भाई श्रीराम(38) आटो चालक है। वह शादीशुदा है, उसकी एक पत्नी खुशबू व एक बेटी बेबी है। रविवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी नवेश मिश्रा का घर शिफ्ट करवाने में मद्द करने के लिए गया था। वह भी भाई के साथ गया था। वह तीसरी मंजिल से सामान उतार रहे थे। इसी बीच कपड़ों के बैग को श्रीराम ऊपर से ही आंगन में फेंक रहा था और वह भी असंतुलित होकर तीसरी मंजिल से नीचे जा गिरा। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुख्यमंत्री 5 सितंबर को करेंगे HARYANA की इस जिले के जेल का उद्घाटन

Voice of Panipat

Nokia फिर से लोटेगा बाजार में, अब लॉच होने जा रहा है Nokia G42 5G

Voice of Panipat

पानीपत:- बाइक पर सवार होकर जा रहे थे 2 दोस्त, सामने से आई बुलेट, हो गई टक्कर, आरोपी मौके से फरार

Voice of Panipat