July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा पर ताऊ ते का असर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- चक्रवाती तूफान ताऊ ते ने देश में तबाही मचा रखी है और इसका असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 20 मई तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। 19 और 20 मई को भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अंधड़, बारिश हो सकती है। मौसम में आज रात से बदलाव शुरू हो जाएगा। ऐसे में बारिश होने से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से राहत भी मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ताऊ ते के कारण नमी वाली हवाएं गुजरात व राजस्थान होते हुए हरियाणा आएंगी। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर 21 मई को कम हो जाने की संभावना है।

मौसम रहेगा ऐसा

18 मई – येलो अलर्ट, तेज हवाएं, देर रात हल्की बारिश,19 मई – ऑरेंज अलर्ट, अंधड़, भारी से भारी बारिश के आसार,20 मई – ऑरेंज अलर्ट, अंधड़, भारी बारिश का पूर्वानुमान,21 मई – हल्के बादल, बूंदाबांदी

TEAM VOICE OF PANIPAT 

Related posts

दीप सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, फिर 7 दिन की रिमांड पर लेगी दिल्ली पुलिस

Voice of Panipat

Panipat में बिजली निगम का CA रंगे हाथो पैसे लेते गिरफतार

Voice of Panipat

मार्बल मार्केट में भरे गंदे पानी और गहरे गड्ढ़ो से परेशान लोगों ने किया धरना शुरू

Voice of Panipat