20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

गृह मंत्री अनिल विज के नाम से झूठा ट्वीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) :- हरियाणा पुलिस ने गृह मंत्री अनिल विज के नाम से झूठा ट्वीट करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक को अंबाला से और दूसरे को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही इन को अदालत में पेश किया जाएगा। बता दे कि लॉकडाउन लगाने के बारे में झूठा ट्वीट किया था…

हालाकि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विज ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे…कुछ दिनो पहले इंटरनेट मीडिया पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के फर्जी ट्विटर अकाउंट से अचानक एक मैसेज वायरल हुआ कि लॉकडाउन को दस दिन और बढ़ा दिया गया है…मामला संज्ञान में आते ही विज ने न केवल इसका तुरंत खंडन कर दिया था, बल्कि डीजीपी को मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA-PUNJAB बॉर्डर पर सख्ती, अमृतपाल को लेकर अलर्ट हुई पुलिस,  अमृतसर को छावनी में किया गया तब्दील 

Voice of Panipat

पानीपत में अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत

Voice of Panipat