32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का एक्सीडेंट, 11 साल की भांजी की मौत और 7 घायल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला रोड पर स्थित कुलाना गांव के पास शनिवार सुबह शादी से वापस आ रही बुलेरो गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुलेरो में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 7 बराती घायल हो गए और 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेंस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया।

दूल्हा अनिल, दुल्हन अमृता व अन्य बारातियों को हालत नाजुक होने पर हिसार रेफर कर दिया गया है। दूल्हे की भानजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर आदि शामिल हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हांसी के बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बरात पंजाब के जालंधर में गई थी। शनिवार सुबह बरात वापस आ रही थी कि कुलाना गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक का टायर फटने से वह असंतुलित होकर बरातियों से भरी बुलेरो गाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना जबदस्त था कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह खेतों में जा गिरी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में वैध ने युवक के पैर की तोड़ी हड्डी, केस दर्ज, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

HARYANA :- बिन बरसात नहर में पड़ी दरार, 2 हजार एकड़ खेत और ट्यूब्वैल डूबें

Voice of Panipat

वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हरियाणा की 3 बेटियों ने जीता मेडल

Voice of Panipat