32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

किसानो को बड़ी राहत, कल सभी मंडियो में होगी खरीद

हरियाणा सराकर ने जारी किए आदेश

13 मई को प्रदेश की सभी मंडियों में होगी गेहूं की सरकारी खरीद

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी जानकारी

लॉकडाउन लगने के कारण रोकी गई थी खरीद प्रक्रिया

सभी किसान 13 मई को बेच सकते है गेहूं की फसल – दुष्यंत चौटाला

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा सरकार ने किसानों के हित को प्राथमिकता देते हुए ऐसे गेहूं को खरीदने का निर्णय लिया है, जिसके गेट पास प्रदेश की मंडियों में पहले ही कट चुके हैं… जबकि वह बिना खरीद किए वास्तविक रूप से मंडियों में लंबित है। ऐसे गेहूं को सरकारी खरीद प्रक्रिया के अनुसार पूरी वीडियोग्राफी करवाते हुए 13 मई,  2021 को खरीदा जाएगा।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पहली अप्रैल से राज्य की 396 मंडियों / खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। राज्य की मंडियों में आज तक कुल 83.49 लाख टन गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से कुल 80.90 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। राज्य की खरीद एजेंसियों द्वारा आज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 1869 टन गेहूं की खरीद की गई।

उन्होंने बताया कि अब तक 4,99,057 किसानों के 9,28,981 जे-फार्म बनाए जा चुके हैं। आज तक 13,454 करोड़ रुपए की राशि सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मंडियों में खरीदे गए गेहूं का उठान दैनिक आधार पर सुनिश्चित करने की हिदायतें दी गई हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इसी महीने लॉन्च हो रहे हैं दो नए Smartphone, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

महिला ठग गिरोह से हो जाओ सावधान, रूपए डबल करने का झांसा देकर करती हैं ठगी.

Voice of Panipat

PANIPAT:- मोबाइल स्नेच के आरोपियों को बाइक उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी काबू

Voice of Panipat