18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

बड़ा बयान, कोई रात में शव फैंक दे तो मोदी की गलती कैसे- रतनलाल कटारिया

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया का कहना है कि गंगा में शव मिलने के मामले को लेकर प्रदेश सरकारों को एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि यह रात के 12 से 2 के बीच में बलिया के पास पुल से शव गिराए गए। जो नमामि गंगे की धाराओं का उल्लंघन है। उन्होंने कहा की गंगा में शव बहाना गैर कानूनी है। इससे प्रदूषण स्तर बढ़ता है, लोगों की आस्था पर आघात होता है। उन्होंने बताया कि 2525 किलोमीटर लंबी गंगा में हर रोज 20लाख से अधिक लोग स्नान करते हैं।

कटारिया ने कहा कि देश में राज्यों के पास लकड़ी की कोई कमी नहीं है, संसाधनों की भी कोई कमी नहीं है। सरकारें संस्कार करवाने में सक्षम है। कटारिया ने राज्य सरकारों से कहा कि वह इस मामले में संज्ञान ले व ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि  कोई रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ऐसा करें तो इसके लिए क्या मोदी जिम्मेवार हैं।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पिछले 25 वर्षों से मोदी के खिलाफ जहर उगल रहे हैं जब से मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। लेकिन अभी तक इन लोगों को कोई सफलता नहीं मिली। हर मोर्चे पर यह विफल रहे हैं, हर चुनाव में पटखनी खाई है, अब राष्ट्रीय आपदा म को भी अपने राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई देखे या ना देखे अल्लाह देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जो काम कर रहे हैं देश के 130 करोड़ लोग देख रहे हैं। सोनिया गांधी एंड कंपनी की नीति, नेतृत्व और ना कोई  समस्याओं का समाधान है। उन्होंने कहा कि कोई तो अच्छा सुझाव देते। कटारिया ने कहा कि इन लोगों का कोई भला होने वाला नहीं है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

DELHI-NCR के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

Voice of Panipat

HARYANA के पहलवानों में छिड़ा घमासान, फैक्ट लीक करने पर जांच कमेटी पर खड़े किए सवाल

Voice of Panipat

लिफ्ट की तार टूटने से हुआ बड़ा हादसा, 10 साल के बच्चे की हुई मौत, 1 की हालत गंभीर, पढिए कहां का है मामला

Voice of Panipat