32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

पानीपत में बाजार खोलने के समय को बढ़ाने की उठी मांग

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- इंसार बाजार के दुकानदारों ने बाकी जिलों की तरह पानीपत में भी बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग उठाई। संयुक्त व्यापार मंडल से जुड़े बाजार के दुकानदारों ने बैठक कर ये कहा कि वो विधायक और डीसी को इस संबंध में ज्ञापन देंगे।

दीवान शोरूम पर हुई बैठक में दुकानदारों ने कहा कि इस समय पानीपत में बाजार खोलने का समय शाम छह बजे तक है। नौकरीपेशा लोग इसी समय तक घर पहुंचते हैं। बाजार में खरीदारी के लिए जब निकलते हैं तो दुकानें बंद हो चुकी होती हैं। राजेश आहूजा का कहना था कि पड़ोसी जिलों में बाजार ज्यादा देर तक खुलते हैं। पानीपत से भेदभाव क्यों। शाह मार्केट में न्यू किड्स शोरूम के मालिक तरुण मुंजाल ने कहा कि दोपहर के समय गर्मी होती है। तब ग्राहक नहीं आते। शाम के समय लोग आना चाहते हैं लेकिन प्रशासन ने छह बजे तक ही दुकानें खोलने का नियम बनाया हुआ है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

वायु प्रदूषण से बिगड़े हालातों को देखते हुए आज होगी आपात बैठक, शामिल होंगे ये राज्य

Voice of Panipat

चोरी किये गए 3 मोबाइल के साथ युवक काबू

Voice of Panipat

बदमाशों ने पानीपत आए युवक को बनाया शिकार, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर लूटे 16 हजार

Voice of Panipat