35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipat Crime

20 दिन पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता देवर के साथ हुई फरार और अब…

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला उत्तर प्रदेश के पूरनपुर से सामने आया है। जहां पर नई नवेली दुल्हन अपने पति को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई। भाभी देवर का रिश्ता मजाक मस्ती से भरा होता है। लेकिन कुछ लोगों की बदौलत इस रिश्तों को शक की नजरों से देखा जाने लगा है।

आपको बता दें कि 20 दिन पहले युवती दुल्हन बनकर ससुराल आई। लेकिन महज 20 दिनों में नई नवेली दुल्हन अपने पति के छोटे भाई को अपना दिल दे बैठी। एक दिन मौका पाकर दोनों फरार हो गए। पति ने बताया कि उसका निकाह 20 दिन पहले पीलीभीत के मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ हुआ था। परिवार अभी खुशियां मना ही रहा था कि नवविवाहिता अपने सगे देवर संग रफूचक्कर हो गई। मामले की भनक लगने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

 पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया पत्नी अपने साथ जेवर भी ले गई है। उसने बताया चचेरे भाई की इस करतूत का किसी को अंदाजा नहीं था। युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पत्नी को ढूंढा जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

200 गांवों में होगी 24 घंटे बिजली की आपूर्ति, पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सीएम ने की घोषणा

Voice of Panipat

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, शाम 5 बजे लेंगे शपथ

Voice of Panipat

PANIPAT:- दहेज के लिए प्रताड़ना, नानी के घर रह रही थी बेटी, घर लाने के लिए पति मांग रहा था 2 लाख, फिर पत्नी..

Voice of Panipat