February 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia News

राम रहीम अपने मैनेजर की हत्या मे दोषी करार, 19 साल बाद आया फैसला

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को एक और हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। अब सजा पर फैसला 12 अक्टूबर को सुनाया जाएगा। राम रहीम को उसके ही मैनेजर की हत्या करने का आरोप लगा था। राम रहीम सहित 5 लोग इस मामले में दोषी पाए गए है।

गुरुमीत राम रहीम हत्या और रेप के आरोप में पहले ही आजीवन कारावास काट रहा हैं। वह रोहतक जेल में बंद हैं। उसके ऊपर उसके मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या का आरोप लगा था। जिसमें उसे दोषी पाया गया है। उसके साथ उसके गनमैन को भी साजिश का हिस्सा और सबूत मिटाने के मामले में दोषी पाया गया है। रणजीत सिंह की हत्या का मामला पंचकुला में सीबीआई की विशेष अदालत में चल रहा था। राम रहीम को कोर्ट ने हत्या, आपराधिक साजिश के तहत दोषी पाया है। बताया जा रहा है कि रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा में मैनेजर था। एक रेप की घटना के बाद उन्होंने डेरा सच्चा सौदा छोड़ दिया था।

राम रहीम ने रणजीत सिंह को वापस डेरा सच्चा सौदा में मैनेजर बनने का दबाव बनाया जब वह नहीं माने तो कुरुक्षेत्र में उनके गांव के पास उनकी हत्या कर दी गई। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। 2002 में हुई इस हत्या का केस तब से पेडिंग था। अब 19 साल बाद इस पर फैसला आया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Online परीक्षा देने वाले हो जाएं सावधान, चालाकी करनी पड़ेगी महंगी.

Voice of Panipat

PANIPAT:- चुलकाना धाम में कल से शुरू हो रहा फाल्गुन सतरंगी मेला, श्याम बाबा के श्रृंगार के लिए कोलकाता से मंगाए गए फुल

Voice of Panipat

Haryana के इन 4 जिलो मे मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, नही पहना तो लगेगा जुर्माना

Voice of Panipat