July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

होली के त्यौहार को लेकर रिफाइनरी में कार्यरत राकेश रोशन ने लिखी कविता…पढ़े कविता

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- अपनों से अपनों को मिलाएं जो हर बार….दूर परदेसी को भी खींचकर जो लाए अपने द्वार…दोस्तों संग फिर से जीने का मौका दे जो बार बार…..ऐसा होता है होली का शुभ त्योहार….

रंगों की जो सब पर करें बौछार…खुशियों से जो भर दे घर संसार…..हर तरफ फैलाएं जो प्यार ही प्यार…ऐसा होता है होली का शुभ त्योहार….बचपन में जिसका, रहता था बेसब्री से इंतजार…जा जा कर घर दोस्तों के , रंगते थे उनको बार-बार…नए कपड़े पहन कर मिलते थे गले ,हम सब यार…बड़े बुजुर्गों का भी लेते थे आशीष हर बार

होली साथ अपने लाती है ,भूली बिसरी यादों की सौगात….रहते थे कितने खुश हम ,ना होती थी दुख की कोई बात…जेब खाली रहने पर भी, कम नहीं होती थी अपनी औकात…जिंदगी की सबसे सुनहरी होती थी ,हमारी दिन-रात

एक बार फिर, प्यार और भाईचारे वाली होली है आई…इस बार कोरोना से बचाव हेतु, डिजिटल होली खेले हम सब भाई

“रौशन ” कहे ,चलो प्यार के रंग में आज सबको रंग डाले…आओ मिलकर नफरत को, हम सब अपने जीवन से निकाले

राकेश रौशन {लेखक}

Related posts

HARYANA मे ‘आप’ पार्टी के प्रधान बने सुशील गुप्ता, अशोक तंवर को बनाया गया कैंपेन कमेटी चेयरमैन

Voice of Panipat

राम रहीम अपने मैनेजर की हत्या मे दोषी करार, 19 साल बाद आया फैसला

Voice of Panipat

समालखा में व्यापारी ह*त्याकांड में 1 लाख का इनाम घोषित

Voice of Panipat