34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia News

18.18 ग्राम स्मैक सहित गाड़ी चालक को पुलिस ने कि गिरफ्तार, नाकाबंदी कर की कार्यवाई

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- पुलिस ने नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर सुखचैनपुर के पास एक एसयूवी गाड़ी से 18.18 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी के चालक को गिरफ्तार कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने बताया कि बीती रात को पुलिस की टीम एनएच पर नाके पर थी। इस दौरान एक XUV-500 गाड़ी एपची17 जी 0999 को जब जांच के लिए रोका गया, तो उसमें स्मैक बरामद हुई।

इसके बाद स्मैक सहित चालक मंजीत सिंह निवासी कोटड़ी व्यास को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि यदि कोई अवैध गतिविधियों मे संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगी।गौरतलब है कि आरोपित की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थी। आरोपी बड़ी मात्रा में नशा तस्करी कर गांव के युवकों को नशे की दलदल में धकेल रहा है। यही नहीं आरोपी अपने घर से ही नशे की तस्करी कर रहा था। उसने नशे के अपने गिरोह में कुछ नाबालिग युवकों को भी शामिल कर रखा हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपित ने नशा तस्करी के द्वारा करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली है। जिसके बाद डीएसपी पांवटा साहिब सिरमौर ने पुलिस अधीक्षक ओमपति जमवाल को भी आरोपी के विषय में अवगत कराया गया था और आरोपी की डिटेल दी गई थी। चार महीने से आरोपित की तलाश में पुलिस खाली हाथ रह रही थी। क्योंकि आरोपित बहुत ही शातिर है, परंतु कानून के शिकंजे में आने के बाद अब आरोपी की मुश्किलें बढ़ना तय है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने स्मैक के साथ व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लोकसभा के साथ अब राज्यसभा में भी कृषि कानूनों की वापसी पर लगी मुहर

Voice of Panipat

पानीपत के पुलिस कर्मचारियों ने जीवन में कभी नशा ना करने की ली शपथ

Voice of Panipat

हरियाणा में टीईटी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी

Voice of Panipat