33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Panipat पुलिस ने मनाया पुलिस प्रेजेंस-डे

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत पुलिस ने पुलिस प्रेजेंस-डे मनाया…पुलिस प्रेजेंस-डे के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने पैदल मार्च निकाल आमजन से रूबरू होकर जागरुक किया। पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिस प्रकार महिने में एक या दो बार नाइट डोमिनेशन किया जाता है उसी प्रकार हरियाणा पुलिस हेडक्वार्टर के आदेशानुसार पुलिस प्रेजेंस-डे की शुरुआत की गई है। इसमें सभी पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रूट पेट्रोलिंग व शहर में पैदल मार्च कर आमजन से संपर्क साधते है। जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से सतर्क है।

पुलिस प्रेजेंस-डे के दौरान सोमवार को पुलिसकर्मियो ने शहर मे पैदल मार्च निकाला व सभी थाना व चौकी के एरिया मे मुख्य रुप से चौराहों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे व लोगों से बातचीत कर समस्याए सुनी व आसपास की जानकारी भी ली गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग कि गई। महिला पुलिस द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे मे जैसे महिला हैल्पलाईन नम्बर, दुर्गा शक्ति एप, महिला हैल्प डैस्क, महिला सैल के बारे मे जानकारी दी जिससे महिलाओं में पुलिस के प्रति और ज्यादा विश्वाश पैदा हो सके।

बच्चों व युवाओं को यातायात के नियमों की जानकारी देकर पालना करने बारे प्रेरित किया गया। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण व यातायात के नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाए बढ रही है। सर्तक रहकर इससे हम अपना बचाव कर सकते है। अल्प आयु के बच्चो को ड्राईविंग न करने की सलाह दी गई। पुलिस प्रेजेंस-डे का मुख्य उद्देश्य लोगो के बीच पुलिस की मौजुदगी को दर्शाना है ताकि लोगों में विश्वाश पैदा हो की पुलिस हर समय आमजन की सेवा सुरक्षा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गुरुग्राम और नीमराना के बीच जल्द फर्राटा भरेगी नई‘नमो भारत ट्रेन’ बनेगें 17 नए स्टेशन

Sahab Ram

दशहरा के बाद Petrol-Diesel की किमतों में हुआ बदलाव

Voice of Panipat

PANIPAT मे कल हुआ था बड़ा हा* दसा, 3 महिला श्रद्धालुओं की हुई थी मौ*त, 1 बच्ची ने भी तोड़ा दम

Voice of Panipat