33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

हरदोई का लाल विनम्र सिंह कर रहा कमाल, बन गए हैं युवाओं के आदर्श

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- विनम्र सिंह जो कि भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के कानपुर से युवा जिलाध्यक्ष व साथ ही यह भारत न्यूज़ के राज्य संपादक भी हैं। यह समाज में होने वाले सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं वे साथ ही समाज सेवा में भी सबसे आगे रहते हैं। अभी कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हरदोई से विधानसभा – 159 मल्लावां – बिलग्राम से समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भईया ने बेरिया घाट पर गंगा आरती व जागरण का आयोजन किया। टिल्लू भईया ने जागरण में उपस्थित विनम्र सिंह जी को शाल,माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं विनम्र सिंह युवा जिलाध्यक्ष ने अबकी बार विधानसभा चुनाव में टिल्लू भईया का साथ देने का वादा किया।हाल ही में कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय स्वरूप नगर कानपुर व पावन गंगा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जहां विनम्र सिंह ने पहुंच कर 19वीं बार रक्तदान किया और साथ ही बताया कि वह अपने जीवनकाल में कम से कम 100 बार रक्तदान करेंगे। साथ ही वह अनेक युवाओं के आदर्श बनकर उभर रहे हैं जो इनसे प्रभावित हो रक्तदान के लिए आगे आते दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह विनम्र सिंह अनेक कार्यों में आगे रहते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Diwali से पहले इन चीजों को दिखाएं बाहर का रास्ता, घर में आएंगी मां लक्ष्मी

Voice of Panipat

Haryana में गरीब बच्चों के स्कूल दाखिले का आज लास्ट-डे, 25% रिजर्व सीटें

Voice of Panipat

कर्मचारियों की हड़ताल से इस शहर मे बिजली संकट, सेक्टरों की बिजली गुल

Voice of Panipat