33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

कुछ दिन बाद बंद हो जाएगी Google की फ्री सर्विस, देना होगा इतना चार्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- आजकल लोगों दिनभर में हजारों फोटो खींचें जाते है। कुछ फोन में ज्यादा स्पेस नहीं होता जिसकी वजह से गूगल आईडी में फोटो सेव कर देते है। लेकिन अब यहां फोटो सेव करने के लिए चार्ज देना होगा। गूगल 1 जून से गूगल फोटो में फ्री अनलिमिटेड स्टोरेज को बंद करने जा रही है। 1 जून से कंपनी यूजर्स को गूगल फोटो प्लेटफार्म पर फोटो-वीडियो स्टोर करने के लिए सिर्फ और सिर्फ 15GB तक ही फ्री डेटा स्टोर करने देगी। इससे ज्यादा स्पेस का यूज करने वालों से कंपनी चार्ज वसूलेगी।

1 जून के बाद से एक बार गूगल स्टोरेज भरने के बाद आपको गूगल वन से इसका सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। अगर आप Google की इस सर्विस को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप गूगल फोटो में से सारा डाटा डाउनलोड कर उसे अपनी लोकल ड्राइव में सुरक्षित करके रख सकते हैं। गूगल फोटोज फिलहाल इंटरनेट पर सबसे बेस्ट फोटो स्टोरेज प्लेटफॉर्म है। यहां आपको अनलिमिटेड हाई क्वालिटी विडियो और फोटो को मुफ्त में रखने का ऑप्शन मिलता है। 1 जून से हाई क्वालिटी तस्वीरों को गूगल सेव तो करेगा लेकिन इसे गूगल अकाउंट स्टोरेज में रखा जाएगा।

गूगल वन के सब्सक्रिप्शन के साथ आपको 100GB स्टोरेज स्पेस 130 रुपये प्रति माह या वार्षिक आधार पर 1,300 रुपये देकर मिल जाएगा। गूगल की इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको काफी स्टोरेज स्पेस मिल जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कश्मीर के लिए पहली ट्रेन आज से शुरू, हफ्ते में चलेगी 6 दिन

Voice of Panipat

हरियाणा BJP के राज्यसभा और लोकसभा संसदों से पीएम ने की मुलाकात

Voice of Panipat

HARYANA:- चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ट्रक चालक ने कूदकर बचाई जान

Voice of Panipat